जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सियरावासी गांव में 01 जून, 2026 से 07 जून, 2026 तक शाम 6 बजे से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। कथावाचक के रूप में काशी के प्रख्यात कथा वाचक पंडित अजय महाराज (गुरु जी) अपनी मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत कथा प्रस्तुत करेंगे। 8 जून को हवन और महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया है। समस्त ग्राम वासियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान और दैनिक यजमान के रूप में ओमकार तिवारी, अमरनाथ तिवारी सदापति तिवारी, अवधेश तिवारी, रामनयन तिवारी, सर्वदेव तिवारी, नगीना देवी तिवारी, निर्मला देवी तिवारी और रामपाल गुप्ता कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के एक संयोजक संतोष सत्यनारायण तिवारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक पंडित राजेश पाठक भी एक दिन कथा में शामिल होंगे।
0 Comments