भायंदर । अमरज्योति विद्यामंदिर, भायंदर (पूर्व)में आयोजित 'शब्दार्थ’ साहित्यिक, सांस्कृतिक , सामाजिक संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ कवि, साहित्यकार राम सिंह की अध्यक्षता में उनके कर- कमलों द्वारा श्री शंकर केहरि को 'मुंशी प्रेमचंद साहित्यिक सम्मान ’से नवाज़ा गया ,वहीं मीरा परिवहन समिति के नवनिर्वाचित सभापति राजकुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय एवं विद्याशंकर मिश्र को 'सहज गीता’ तथा अंग-वस्त्र से सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि अजीत सिंह, विशेष अतिथि छगनलाल मुथा की गरिमामयी उपस्थिति तथा श्री अमरनाथ द्विवेदी के कुशल संचालन में अरुण दुबे ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी , जवाहरलाल निर्झर, कल्पेश यादव , डॉ.अशोक कुमार पांडेय, विमलेश कुमार झा, के. के. शर्मा तथा डॉ. प्रमोद 'पल्लवित' आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया । आर. के. कॉलेज के संचालक आर. के. सर,अवधेश दुबे, विनीत झा, प्रदीप मिश्रा, आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया । ओमप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
0 Comments