वसई-विरार शहर जिल्हाध्यक्ष पद पर कैप्टन नीलेश पेंढारी की नियुक्ति



वसई-विरार : ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा कैप्टन नीलेश पेंढारी को वसई-विरार शहर जिल्हाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को युवा नेतृत्व और संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

कैप्टन नीलेश पेंढारी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस नेता स्वर्गीय अशोक पेंढारी के मार्गदर्शन में की। विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद उन्होंने पार्टी संगठन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। पिता के निधन के बाद उन्होंने अंबरनाथ विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य किया। इसके अलावा कल्याण-डोंबिवली जिल्हा प्रभारी, महाराष्ट्र प्रदेश इलेक्शन मैनेजमेंट टीम सदस्य, इंटक पालघर जिल्हाध्यक्ष तथा लगातार तीन कार्यकाल तक प्रदेश कार्यकारिणी सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

अपने तेजस्वी वक्तृत्व, अध्ययनशील नेतृत्व और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की शैली के कारण उनकी अलग पहचान बनी है। वसई-विरार शहर में नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं को लेकर उनके संघर्ष को भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सराहा है।

इस नियुक्ति के लिए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़से, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कैप्टन नीलेश पेंढारी ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि “कांग्रेस का हाथ और जनता का साथ” उनके कार्य का मुख्य आधार रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं, मित्र परिवार तथा पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments