बदलापुर के समाजसेवियों ने भरत तिवारी के पिता को दी 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता



जौनपुर। बिहार के भोजपुर जनपद के बिलौटी निवासी स्वर्गीय भरत तिवारी (पुत्र काशीराम तिवारी) के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बदलापुर के समाजसेवियों ने उनके पिता काशीराम तिवारी को 51,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि भरत तिवारी को न्याय दिलाने की लड़ाई में वह हमेशा साथ खड़े रहेंगे।समाजसेवी ने कहा कि यदि भरत तिवारी का एनकाउंटर किसी धोखे या गलत तरीके से किया गया है, तो दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि न्याय व्यवस्था के माध्यम से दोषियों को अवश्य सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज भरत तिवारी युवाओं के लिए एक मिसाल बन गए हैं और समाज उनके परिवार के साथ खड़ा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर समाजसेवी गोलू शुक्ला, आनंद त्रिपाठी, देवा पंडित, सोनू शुक्ला, योगेश मिश्रा, केके तिवारी एवं सुशील मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments