वसई : वसई पश्चिम स्थित कार्यालय में 10 जुलाई 2026 को समाजसेवी जितेन्द्र बब्बन सिंह उर्फ जीतू सिंह एवं उनके सुपुत्र अथर्व जितेंद्र सिंह का जन्मदिन बड़े ही उत्साह पूर्वक और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय में खबरें पूर्वांचल समाचार पत्र के संरक्षक राजेश मिश्रा, प्रभात सिंह उर्फ बबलू सिंह, मनोज सिंह (टाइगर),सोनू सिंह, सौरभ सिंह सहित सैकड़ों की तादाद में शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर पिता और पुत्र दोनों लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित लोगों ने जीतू सिंह और अथर्व सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने फूल-मालाओं व शुभकामना संदेशों के साथ दोनों का स्वागत किया।
इस खास मौके पर जीतू सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्यार और विश्वास ही उन्हें समाज के लिए लगातार काम करने की प्रेरणा देता है।
0 Comments