डॉ उमाकांत बाजपेयी की स्मृति में आशीर्वाद का गीत गंगा गजल सागर गुरुवार को



पद्मश्री अनूप जलोटा करेंगे कविवर दास नारायण अग्रवाल की पुस्तक कृष्ण पद का विमोचन
नेशनल एक्सप्रेस के प्रधान संपादक विपिन गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि


मुंबई- आशीर्वाद साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित डॉ उमाकांत बाजपेयी की स्मृति में गीत गंगा गजल सागर तथा कविवर दास नारायण अग्रवाल की पुस्तक कृष्ण पद का विमोचन गुरुवार 16 जुलाई 2026 की शाम 5:30 बजे से अजंता पार्टी हॉल, एस.वी. रोड, गोरेगांव (पश्चिम) में किया जाएगा। पुस्तक विमोचन पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा करेंगे जबकि डॉ करूणाशंकर उपाध्याय तथा वीरेन्द्र याज्ञिक, पुस्तक पर विचार व्यक्त करेंगे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि संस्थापक एवं प्रधान संपादक, (नेशनल एक्सप्रेस, दैनिक समाचार पत्र, नई दिल्ली) तथा भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गुप्ता होंगे।

सूफी गायिका कविता सेठ व गीतकार शकील आज़मी की उपस्थिति में गीत गंगा गजल सागर के तहत कुमार जैन के संचालन में देवमणि पांडेय, महेश दुबे, ओबेद आज़म आजमी, असलम हसन, नवीन चतुर्वेदी, नवीन जोशी नवा, अर्चना जौहरी, डॉ शैलेश श्रीवास्तव, रजिया रागिनी व विनोद दुबे काव्यपाठ करेंगे।

Post a Comment

0 Comments