मुंबई। संदेश फाउंडेशन परिवार एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा, ईशान्य मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘भोले की भक्ति एवं कजरी महोत्सव 2026’ भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। भांडुप पश्चिम स्थित जैनम बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत करते हुए बनारसी कजरी और मिर्जापुरी कजरी की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मेहंदी आयोजन और श्रृंगार रस की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।आयोजकों ने कहा कि महानगर मुंबई में उत्तर भारतीय लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में भोले की भक्ति के साथ लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि कजरी जैसे पारंपरिक लोकगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भाषा, लोक-स्मृति और सांस्कृतिक पहचान को जीवित रखने वाली धरोहर हैं। आयोजक एवं संदेश फाउंडेशन परिवार के अध्यक्ष संजय रामचंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में मनोज सिंह ,बाबुलनाथ दुबे,सुभाष माली , सुभाष सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,विनोद शुक्ला, विकास शर्मा ,संजय शुक्ला , आरके मिश्रा ,धीरेंद्र मिश्रा, अरविंद उपाध्याय, सुधीर मिश्रा, पुरुषोत्तम यादव,दिनेश ओझा, अवधेश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी द्वारा संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडे, अनिल शुक्ला,अविनाश पांडेय, अनिल गलगली,भाजपा नेता श्रीनिवास त्रिपाठी,वर्षा राम कदम, जय प्रकाश सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रभाकर शुक्ला, उदय प्रताप सिंह,आरडी यादव,अशोक राय, साक्षी दलवी , जागृति पाटील, लाल बहादुर यादव ,अरुण सिंह, राजेश गुप्ता, भाष्कर दुबे आदि गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संदेश फाउंडेशन परिवार एवं भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई की टीम को सभी ने बधाई दी गई।
0 Comments