बुलंदशहर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अगम कुमार निगम का जनपद आगमन पर जगह-जगह भव्य अभिनंदन किया गया। दौरे की शुरुआत में बुलंदशहर स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में वाशिक आजाद द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात, गायक अगम कुमार निगम खुर्जा पहुंचे, जहां विधानसभा-70 से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी मुकेश कुमार मासूम के कैंप कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुकेश कुमार मासूम ने ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पमालाएं अर्पित कर और पटका पहनाकर पार्श्व गायक का आत्मीय अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने संगीत एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अगम कुमार निगम के उल्लेखनीय योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें देश के प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित करने की मांग उठाई। इस दौरान अगम कुमार निगम ने भी अपनी मधुर आवाज में कई यादगार गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। खुर्जा की जनता के प्रेम और सरल व्यवहार से गदगद अगम कुमार निगम ने स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भाजपा नेता मुकेश कुमार मासूम के जनसेवा, ईमानदारी और क्षेत्रवासियों की निस्वार्थ मदद के प्रति समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुकेश मासूम जैसे निष्ठावान समाजसेवियों को जनता का भरपूर सहयोग और सफलता मिलनी चाहिए। गायक ने अपने जीवन के कठिन संघर्षों की यादें साझा कीं और अपने सुपुत्र व बॉलीवुड के ख्यात गायक सोनू निगम के संगीतमय सफर और उनकी उपलब्धियों पर भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर फेमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, डीसी गुप्ता (कांटे वाले), सरदार मनीष सलूजा, हरेंद्र सिंह ठाकुर, योगेश गौतम, कमरुद्दीन समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति व समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने गायक अगम कुमार निगम का खुर्जा आगमन पर आभार व्यक्त किया।
0 Comments