महाराष्ट्र शासन के परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोंकण मराठी साहित्य परिषद और मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में गैर-मराठी ऑटो रिक्शा चालकों के लिए हिंदूहृदयसम्राट एवं शिवसेना नेता स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे के नाम से ‘मराठी पाठ्यक्रम’ अभियान पूरे महाराष्ट्र में चलाया गया।
इसी अभियान के तहत पालघर जिले के नालासोपारा स्थित दुबे एस्टेट केंद्र में करीब 3000 गैर-मराठी ऑटो और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजनजी नाईक, वसई विधानसभा क्षेत्र की विधायक स्नेहाताई दुबे पंडित, वसई-विरार शहर महानगरपालिका के विपक्षी नेता मनोज पाटील, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, अभियान की राज्य समन्वयक डॉ. ज्योतीताई ठाकरे, दुबे एस्टेट के नवीनजी दुबे, विशालजी दुबे, नवनीत दुबे और मानव दुबे, वसई आरटीओ अधिकारी अभिजीत पाटील, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज की ट्रस्टी डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे, साईधाम हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा मांजलकर, नालासोपारा डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र वाघ, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन पाटील, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नालासोपारा के अध्यक्ष एवं साईधाम हॉस्पिटल के डॉ. संजय मांजलकर, नालासोपारा मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं विभास हॉस्पिटल के डॉ. सुरेश पाटील, लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल के डॉ. आशिष शुक्ला, रेडियंट हॉस्पिटल के डॉ. अमोल राऊत, डॉ. आशा मुंढे, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. अनिता सिंह, नगरसेवक पंकज देशमुख, जे.पी. सिंह, निलेश चौधरी, हितेश जाधव, रवि पुरोहित, शरद सुर्वे, गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव और अभय कक्कड़, नगरसेविका एकता सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बंटी तिवारी, अंजू तिवारी, निम्मी दोशी, एडवोकेट दर्शना त्रिपाठी, हेमा सिंह, ख्याति घरत, कल्पना नागपुरे, पिंकी राठौड़, मीरा निकम, ऋतु चौबे, बाबिता सिंह तथा नालासोपारा आरटीओ ऑफिसर दिगंबर सांगले ने भी उपस्थित रहकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
दुबे एस्टेट केंद्र के अमित ओमप्रकाश दुबे के महत्वपूर्ण सहयोग से 3000 ऑटो रिक्शा चालकों को प्रशिक्षण देना संभव हो सका। कार्यक्रम के दौरान केंद्र संचालिका एवं प्रशिक्षिका डॉ. सुरेखा धनावडे (कोंकण मराठी साहित्य परिषद, नालासोपारा शाखा की पूर्व सचिव) ने अपने संबोधन में अमित दुबे के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा करना संभव नहीं था।
इस अभियान में प्रशिक्षिका वर्षा भोसले और रोहिणी जाधव का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं सहयोगी के रूप में ऋषभ तिवारी, सोनिया यादव, दीपक माने, सुधीर पाटील, विशेष पाटील, नकुल खताते, अनिता जयसवाल और तमन्ना शेख ने योगदान दिया।
0 Comments