अथर्वन संस्था एवं विकर पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता रैली


प्रयागराज। अथर्वन संस्था एवं विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर अथर्वन संस्था की टीम ने विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यालय के शिक्षकों को पौधे वितरित कर अधिकाधिक पौधरोपण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।
रैली के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाते हुए लोगों से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अथर्वन संस्था सचिव डा. कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, ठाकुर स्नेह लता सिंह, हेमंत कुमार एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments