मुंबई। दादर स्थित योगीसभा गृह में आयोजित 2483वें ओसवाल वंश महोत्सव के भव्य समारोह में समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर योगदान के लिए मंजू लोढ़ा को प्रतिष्ठित ‘शासन गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में ओसवाल एवं जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और समाजबंधुओं ने सहभागिता की। मंजू लोढ़ा लंबे समय से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज में अपना योगदान देती रही हैं। ‘शासन गौरव’ सम्मान उनके सेवा-समर्पण और सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत विशेष और भावुक क्षण है। समाज से मिले स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
0 Comments