विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज में मनाया गया हिन्दी सप्ताह


पालघर। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था काव्यसृजन मुम्बई द्वारा रविवार 20 सितंबर 2026 को विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज संतोष भवन नालासोपारा, पूर्व (पालघर) में हिन्दी सप्ताह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।जहां हिंदी भाषण प्रतियोगिता रखी गई जिसमें सात विद्यालय के नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों ने भाग लेते हुए हिन्दी भाषा पर अपना विचार साझा रखा।विद्या वारिधि विद्यालय के आयुष शर्मा,सिद्धि दुबे,खुशबू प्रजापति,रीतू पटेल एवं अगस्त्य शुक्ल ने भाग लिया। रिकान पब्लिक अकादमी की तरफ से विदिशा यादव कक्षा- नौंवी की छात्रा,विद्या वारिधि विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से आदित्य शर्मा,नैंसी विश्वकर्मा एवं लक्ष्मी यादव,किड्स वैली इंग्लिश स्कूल से राधिका सरोज,ज्ञान सागर विद्या मंदिर हाई स्कूल वाकनपाढ़ा से शेख इमरान शब्बीर एवं दीपिका मौर्या,सेंट जॉन इंग्लिश हाई स्कूल संतोष भवन नाला सोपारा ईस्ट के छात्र प्रणव मिश्र एवं अदिति सिंह,राइजिंग लिटिल चैम्प इंग्लिश स्कूल नालासोपारा ईस्ट से गौरव पाठक एवं सोनल निषाद ने भाग लिया।प्रतियोगिता में ज्ञान सागर विद्या मंदिर हाई स्कूल वाकनपाढ़ा नालासोपारा ईस्ट की छात्रा दीपिका मौर्या ने प्रथम स्थान,सेंट जॉन इंग्लिश हाई स्कूल संतोष भवन, नालासोपारा ईस्ट के प्रणव मिश्र ने द्वितीय स्थान,विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज के अगस्त्य शुक्ल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पुरस्कार प्राप्त सभी विद्यार्थियों को साहित्यिक संस्था काव्यसृजन न्यास ने प्रशस्ति-पत्र, पारितोषिक, पेन एवं नोटबुक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रोत्साहन स्वरूप ज्ञान सागर विद्यालय के छात्र इमरान शब्बीर शेख को एवं विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज की छात्रा रीतू पटेल को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप नोटबुक पेन और पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक रहे संस्था सचिव एवं हिन्दी प्रवक्ता अंजनी कुमार द्विवेदी,शिक्षक शिवनारायण यादव एवं श्रीमती लक्ष्मी यादव ओजस्विनी रही।हौसिला प्रसाद "अन्वेषी" की अध्यक्षता में संस्था के कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव कमल ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। मुख्य अतिथि विद्या वारिधि विद्यालय एण्ड जूनियर कॉलेज के प्रमुख व प्रधानाचार्य संतोष सिंह, विशिष्ट अतिथि राघवेन्द्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र,नरसिंह दुबे मेडिकल कॉलेज नालासोपारा ईस्ट के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश दुबे,प्रेम चंद्र विश्वकर्मा "प्रेम जौनपुरी", डॉ लक्ष्मण शिवनेकर व शिक्षक वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आ.के पी सिंह चौहान मंच पर अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाए। संस्था ने सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया। प्रथम सत्र में बच्चों की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा द्वितीय सत्र में काव्यगोष्ठी का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।काव्य पाठ करने वाले कवियों में पं. जमदग्निपुरी,आत्मिक श्रीधर मिश्र,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी "अनमोल", लालबहादुर यादव "कमल",माता कृपाल उपाध्याय जौनपुर से पधारे प्रेम"जौनपुरी", डॉ लक्ष्मण शिवनेकर, शिवनारायण यादव,श्यामभूषण पाठक, लक्ष्मी यादव "ओजस्विनी", सुमन तिवारी,कृष्णा तिवारी, अरुण दुबे "अविकल",राधे कुमार राय आदि प्रमुख रहे।संस्था सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments