संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सावरा



विदेश मंत्रालय के 20 सदस्यीय उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में मिला स्थान, पालघर के लिए गौरव का अवसर

पालघर : पालघर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमंत विष्णु सवरा को 19 से 23 अक्टूबर 2026 तक अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के लिए भारत सरकार की ओर से भेजे जाने वाले 20 सदस्यीय उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में चयन के साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।

इस प्रतिनिधिमंडल में देश के विभिन्न क्षेत्रों के चयनित सांसदों को शामिल किया गया है। डॉ. सावरा की इस चयन प्रक्रिया में भागीदारी को पालघर जिले और महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर होने वाली चर्चाओं, नीतिगत बैठकों और परिचर्चाओं में भारतीय प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेगा।

सामाजिक, राजनीतिक और चिकित्सा क्षेत्र में अनुभव रखने वाले डॉ. सवरा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने से पालघर जैसे आदिवासी बहुल एवं ग्रामीण क्षेत्र के मुद्दों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र की जनता से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर रखने की दृष्टि से इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस चयन पर सांसद डॉ. हेमंत सवरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “विश्व मंच पर अपने देश और पालघर की जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी क्षमता, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा।”


Post a Comment

0 Comments