बस्ती। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज बस्ती के पूर्व सांसद तथा भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री हरीश द्विवेदी के घर पहुंच कर उनकी मां यशोदा देवी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रीमती यशोदा देवी का विगत शुक्रवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी। कृपाशंकर ने कहा कि मां का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर माना गया है। यही कारण है कि मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने हरीश द्विवेदी और उनके परिवार को सांत्वना दी। इस अवसर पर बदलापुर विधानसभा के भाजपा नेता विवेक सिंह राजा भी उपस्थित रहे।
0 Comments