वसई-विरार:- शक्ति जनहित मंच संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज बैठक संपन्न हुयी जिसमे संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगेश्वर ( संजू ) श्रीवास्तव , शोभा श्रीवास्तव , कार्यकारी अध्यक्ष रामजतन गुप्ता , अशोक दुबे , बी एन तिवारी, संजय सिंह , रविन्द्र दुबे , राज शर्मा, सचिन पांडेय , हेमा सिंह , राजेश शुक्ला , चन्द्रभूषण मिश्रा, प्राजक्ता पडावे , पुष्पा विश्वकर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगेश्वरलाल ( संजू ) श्रीवास्तव ने बताया की कार्यकारिणी में जो लोग अच्छा काम करते हैं उनकी पदोन्नति एवं नए लोगों को भी सेवा का अवसर दिया जायेगा। संगठन में सर्व समभाव की दृष्टि से समाजसेवा के कार्य हेतु प्रति वर्ष कार्यकारिणी टीम का नव गठन करती है।
विगत वर्षों की भाँति इस साल भी संस्था के कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगेश्वर ( संजू ) श्रीवास्तव के निर्देशन एवं रविन्द्र दुबे व रामजतन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया की पूर्व में गठित सभी विभागों को भंग किया जाता है साथ ही कहा गया की मार्च महीने के अंतिम तक नयी कार्यकारिणी का गठन का कार्य पूरा कर लिया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र दुबे ने कहा की इस बार कार्यकारिणी में मुंबई की कुछ बड़ी हस्तियों को भी संस्था में शामिल किया जाएगा।
0 Comments