Mumbai : वसई न्यायालय से भागने वाला अपराधी गिरफ्तार

वसई - सरकारी नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाकर, तीन लोगों को फसाने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में रहते हुए भी वसई न्यायालय से फरार हो गया था, जिससे पुलिस का कार्य क्षमता पर अनेक सवालिया निशान लगाए जा रहे थे ,उस आरोपी को गत रविवार को पुलिस ने पुनः मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में 19 मार्च 2021 को पुलिस दोपहर में आरोपी वसीम इम्ब्राहिम शेष (41वर्ष) को रिमांड हेतु न्यायालय में हाजिर करने हेतु पुलिस लेकर आई थी । आरोपी पुलिस हवलदार संतोष म्हस्के (29 वर्ष) के हाथ को झटका देकर भाग गया था।आस -पास खोजने पर आरोपी मिला नही तो पुलिस ने रात में वसई पुलिस थाने में अपराध दर्ज कराया था।आरोपी को खोजने व पकड़ने के लिए पुलिस के तीन दलों का गठन किया था।गत रविवार रात डेढ़ बजे के लगभग आरोपी बसीर को पुलिस ने अंधेरी से गिरफ्तार किया हैं।

Post a Comment

0 Comments