भदोही। मुक्तापुर क्षेत्र के स्वतंत्र पत्रकार प्रेम चौबे की माता दुलारी देवी 86 वर्ष पत्नी स्व. शोभनाथ चौबे का बीते गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने आवास औराई निकट मुक्तापुर में अंतिम सांस ली। मां अपने पीछे दो पुत्र प्रेम कुमार, प्रमोद, बहू सरला, आशा, दो पुत्रियां मनोरमा, शशिकला, आठ पोते एवं चार पौत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गयी। यह सूचना मिलते ही महाराष्ट्र में भी पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। इस मौके पर, एसपी उपाध्याय, घनश्याम तिवारी संपादक हिन्दुस्तान प्रहरी, अखिलेश तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, सम्पादक रविन्द्र दुबे, अंकित जायसवाल, प्रकाश पाण्डेय, सुरेश पाठक, धर्मेंद्र दुबे ने शोक व्यक्त किया।
0 Comments