राम यादव ने रेखा यादव के साथ टीकाकरण जागरण के लिए किया 5000 परिवारों से संपर्क |Khabare Purvanchal

मुंबई: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रीराम फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव ने दहिसर पश्चिम स्थित गणपत पाटील नगर में रहने वाले 5000 से अधिक परिवारों से संपर्क कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। झोपड़पट्टी जनता परिषद, मुंबई की मंत्री तथा समाजसेविका रेखा यादव भी लगातार इस काम में लगी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए राम यादव ने बताया कि टीकाकरण के लिए आवश्यक पंजीकरण में हम लोगों की मदद कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गणपत पाटील नगर में ही अब तक 5000 से अधिक परिवारों से संपर्क किया जा चुका है। हिंदू नव वर्ष गुढ़ीपाड़वा को इस अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ट्रस्ट के सहयोगियों में सभयराज यादव,राकेश यादव,दिनेश यादव,सेजल चौहान,पप्पू यादव,सूरज मौरेया,सतीश यादव,पायल चौहान,अमृत लाल यादव का समावेश है।

Post a Comment

0 Comments