उद्योगपति जगपति तिवारी के निधन से शोक की लहर |Khabare Purvanchal

मुंबई: मानस मित्र मंडल, पवई के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ समाज सेवक तथा उद्योगपति जगपति तिवारी के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत बदलापुर तहसील स्थित सम्मनपुर निवासी ,68 वर्षीय जगपति तिवारी 3 दिन से प्रयागराज स्थित स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती थे। स्व. जगपति तिवारी के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, समाजसेवी लल्लन तिवारी, समाजसेवी पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक बाबा दुबे, पत्रकार के के मिश्रा, वरिष्ठ साहित्यकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, अनिल दुबे, सत्यनारायण तिवारी, कृष्णदेव दुबे, डॉ. सुभाष चंद्र पांडे, पत्रकार प्रमोद पांडे, अमरनाथ तिवारी, मयाशंकर तिवारी, डॉ विजय शंकर तिवारी डॉ. ओम प्रकाश दुबे आदि ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Post a Comment

0 Comments