मनपा शिक्षण विभाग में मनाई गई भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती | Khabare Purvanchal

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग के शिक्षण अधिकारी महेश पालकर तथा राजू तड़वी के मार्गदर्शन में एफ उत्तर एवं जी उत्तर शिक्षण विभाग द्वारा ज़ूम एप के माध्यम से विश्व वंदनीय , भारत रत्न डॉ .बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की 130वीं  जयंती ,विभाग निरीक्षक जगदीश एन.  गायकवाड की अध्यक्षता में मनाई गई।   प्रमुख अतिथि के रूप में  मधुकर  माली , कार्यक्रम प्रमुख  विनोद कुमार मिश्र एवं  मुख्याध्यापक जिसमें विजय बहादुर यादव, लीलावती आय. सिंह, पुष्पा कोली मैडम,  साहित्यकार  राम अवतार यादव  , हवलदार एस.सिंह,  पंचदेव  मौर्या,  सत्यदेव यादव , देवेंद्रनाथ मौर्य, पवन  कुमार शुक्ल, नागेन्द्र यादव, विश्वनाथ तिवारी, अध्याप्रसाद सिंह, रवींद्र सिंह,  अशोक कुमार भट्ट,  उमाशंकर यादव,  नवीन कारेमोरे , प्रिंस कुमार रंगारी ,  मधुसूदन ढेंगरे , विश्वास चव्हाण,  रवि  पी .पाटिल , रजनीकांत सनमारे,नामदेव धनकुटे,योगेश बी .निकम,पंजाबराव साबले  तथा एफ- उत्तर एवं जी उत्तर विभाग के  आज की विभिन्न स्पर्धाओं  के केंद्र  विंदु  देश के  भावी  कर्णधार होनहार  विद्यार्थी वर्ग ;संभ्रांत  पालक प्रतिनिधि,  जनप्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि गण; उपस्थित शिक्षक बंधु-  भगिनी जिसमें तंत्र स्नेही शिक्षक आलोक प्रताप सिंह'  राजन  राठोड सर सभी ने कार्यक्रम  में  उपस्थित होकर अपनी- अपनी प्रभावपूर्ण भूमिका का  बखूबी व उत्तम निर्वहन  करते हुए कार्यक्रम को शत- प्रतिशत सफल  बनाया  तथा कार्यक्रम की प्रमाणिकता को सार्थक सिद्ध  किया।  विभाग निरीक्षक जगदीश गायकवाड  एवं कार्यक्रम  प्रमुख व आदर्श मुख्याध्यापक  विनोद कुमार मिश्र का सभी मुख्याध्यापकों  एवं इंचार्ज  शिक्षकों ने आभार माना।


Post a Comment

0 Comments