मुंबई : राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के तत्वावधान में कोविड-19 की महामारी को देखते हुए विगत दिनों संस्था के निर्णयानुसार कोविड-19 का पालन करते हुए आनलाइन काव्यपाठ का आयोजन किया गया।उक्त कवि सम्मेलन व मुशायरे का संचालन मुंबई के प्रतिष्ठित साहित्यकार एडवोकेट अनिल शर्मा ने की।उक्त समारोह में आमंत्रित साहित्यकारों में मुख्य रूप से श्रीमती अल्पना सिंह (कोलकाता),योगेन्द्र योगी (बहराइच उप्र),महेश गुप्ता (मुंबई) एवं श्रीमती आनंदी सिंह (मुंबई) उपस्थित थी।अनिल शर्मा के भव्य संचालन में सभी साहित्यकारों ने अपनी-अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ" के संस्थापक रामस्वरूप प्रीतम (श्रावस्तवी), अध्यक्ष अनिल कुमार राही (मुंबई),संयोजक संजय द्विवेदी (कल्याण- महाराष्ट्र),सचिव धीरेन्द्र वर्मा धीर(लखीमपुर खीरी), संरक्षक दिवाकर चंद्र त्रिपाठी "रसिक" (छत्तीसगढ़) एवं मीडिया प्रभारी विनय शर्मा "दीप" (ठाणे-महाराष्ट्र),उपाध्यक्ष सत्यदेव विजय (मुंबई),कोषाध्यक्ष प्रमिला मेहरा किरण,उपसचिव प्रियंका गुप्ता भोर के सहयोग से संपन्न हुआ।अंत में संस्था द्वारा उपस्थित सभी साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरा का समापन किया गया।
0 Comments