मुंबई (संवाददाता) अपना पूर्वांचल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे के पिता डॉ शिवमूर्ति दुबे 25 अप्रैल 2021 को सायं 4 बजकर 20 मिनट पर उनके पैत्रिक निवास गांव - नेवादा, पोस्ट- पट्टी नरेंद्रपुर तहसील बदलापुर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश में स्वर्गवास हो गया उनका अंतिम संस्कार वाराणसी स्थित मणकर्णिका घाट पर किया गया मुखाग्नि उनके बड़े बेटे जगदंबा प्रसाद दुबे ने दी श्री दुबे ने अपने पीछे तीन पुत्र जगदंबा प्रसाद दुबे, विष्णु देव दुबे व अधिवक्ता अशोक कुमार दुबे एवं एक पुत्री स्मिता दुबे व नाती पोता सहित भरा पुरा परिवार छोड़कर गए।
स्व०दुबे जी एक धार्मिक व्यक्ति थे, उन्होंने श्री देवी चरित प्रकाश, गंगा अवतरण, तथा हनुमान वाहुक नामक पुस्तक की रचना किये थे। डॉ दुबे के निधन पर एस पी उपाध्याय(वरिष्ठ पत्रकार),घनश्याम तिवारी(संपादक-हिंदुस्तान प्रहरी),धर्मेंद्र दुबे, चंद्र भूषण मिश्रा(सम्पादक-हमारा मेट्रो),गदाधारी तिवारी,बबलु शुक्ला,निगम तिवारी, दिनेश मौर्या, मनोज राय, पवन सिंह, फुलचंद दीक्षित,अंजली शुक्ला, रुपेश दौड़, राम जी त्रिपाठी, दिनेश दुबे सहित समस्त ग्रामवासियों ने शोक प्रकट किया है।और मृतक आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की हैं।
0 Comments