मुंबई: पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने पूर्वांचल के लोगों से बिना किसी भय या भ्रम के वैक्सीन लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। वैक्सीन के माध्यम से ही हम हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। चेचक ,पोलियो ,कालाज्वर जैसी अनेक बीमारियों पर वैक्सीन के माध्यम से ही नियंत्रण पाया गया है।
वैक्सीन पर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि वैक्सीन लोगों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण खोज है। समाज तभी स्वस्थ होगा जब समाज में रहने वाले लोग स्वस्थ होंगे। डॉ दुर्गेश यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक संख्या में टीके उपलब्ध कराएं। आजादी के 74 वर्षों के बाद भी पूर्वांचल में आरोग्य सुविधाओं के अभाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार को आरोग्य सुविधाओं की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए।
0 Comments