मुंबई : राष्ट्रीय कवि संगम की महाराष्ट्र इकाई द्वारा सभी जिलों में कार्यकारिणी के गठन और राम वन गमन यात्रा को लेकर गहन परिचर्चा हेतु ऑनलाइन बैठक रखी गयी। जिसका संयोजन एवं संचालन महाराष्ट्र के मीडिया प्रमुख राजेश यादव ने किया ।
उक्त समारोह में पटल पर राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वश्री जगदीश मित्तल राष्ट्रीय अध्यक्ष, अशोक बत्रा राष्ट्रीय महामंत्री, योगेंद्र शर्मा प्रभारी महाराष्ट्र, बृजमोहन मूंदड़ा, संरक्षक, महेश दुबे प्रदेश अध्यक्ष,संजय बंसल कोषाध्यक्ष, राजेश यादव मीडिया प्रमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात कुछ जिला इकाइयों के कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सर्वप्रथम ठाणे जिला इकाई की घोषणा हुई, जिसमें संजय द्विवेदी अध्यक्ष, आर.पी.सिंह-उपाध्यक्ष, अनिल कुमार राही-सचिव, सत्यदेव विजय-कोषाध्यक्ष,उमेश शर्मा- सहकोषाध्यक्ष, विनय शर्मा दीप-संचारमंत्री बनाये गये।
तदुपरांत नाशिक इकाई की घोषणा हुई जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष डॉ चन्द्रिका प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा झालानी, श्रीमती सुनीता माहेश्वरी, सचिव श्रीमती सविता पोतदार, अनुशासन प्रमुख नन्द किशोर ठोंबरे, संगठन सचिव सावलीराम तिडमे, प्रचार सचिव स्वप्निल कुलकर्णी की घोषणा की गई।
तत्पश्चात महाराष्ट्र के जलगांव इकाई की घोषणा हुई जिसमें दिनेश वसंतराव नाईक जिला अध्यक्ष, रविंद्र तुकाराम पाटील जिला महामंत्री, आशीष प्रकाश दुसाने संगठन महामंत्री, गौरव पद्माकर नाथ जिला सोशल मीडिया प्रमुख, श्री राकेश रमेश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष, मधुर पाटिल अमलनेर तालुका संयोजक, हर्षल पाटिल पाचोरा तहसील संयोजक की घोषणा हुई।
इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री श्री अशोक बत्रा जी ने श्री राम वन गमन पथ यात्रा पर प्रकाश डालते हुए इस यात्रा के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप की चर्चा की और इस उपलक्ष्य में होने वाले श्री राम काव्य पाठ प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी।
अंत में महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष महेश दुबे जी ने अपना अध्यक्षीय भाषण दिया और सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।ठाणे जिला संचार मंत्री कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप की रिपोर्ट।
0 Comments