मुलुंड युवक कांग्रेस द्वारा स्वास्थ्य रक्षकों को टूल किट वितरण |Khabare Purvanchal

मुलुंड युवक कांग्रेस द्वारा कोरोना स्वास्थ्य रक्षकों एवम फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं हेतु "इंडियन यूथ कांग्रेस - टूल किट वितरण " कार्यक्रम का आयोजन चंदन बाग स्कूल,मुलुंड (प)पर किया गया।आई वाय सी के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में भाई जगताप (अध्यक्ष - मुंबई कांग्रेस),चरण सिंह सप्रा (कार्यकारी अध्यक्ष - मुंबई कांग्रेस),अब्राहम रॉय मणी(अध्यक्ष - ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस),सूरज सिंह ठाकुर (युवा कांग्रेस नेता),उत्तम गीते ( कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस),वरिष्ठ कांग्रेस नेता बी के तिवारी, डॉ बाबूलाल सिंह, डॉ आर आर सिंह उपस्थित रहे। 
इस अवसर पर मुलुंड में अपने जान की बाजी लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे २०० कोरोना स्वास्थ्य रक्षकों एवम फ्रंटलाइन वर्कर्स को आई वाय सी टूल किट (मास्क,सैनिटाइजर,भाप मशीन)वितरित किए गए।कार्यक्रम का आयोजन मुलुंड युवक कांग्रेस के अरविंद यादव (अध्यक्ष),आदित्य गीते (महासचिव),एवम संचालन रिजवान शेख द्वारा किया गया।आयोजन में मनोज संसारे,मोहित सिंह,हेमंत ठाकुर,आकाश पांडेय,स्मिथ शाह,योगेश गोरे का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments