भायंदर: कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए शिवसेना के उपशहराध्यक्ष विकास पाटिल ने सादगी से अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने पहले से ही लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की अपील की थी। वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, जिद्दी मराठा प्रतिष्ठान के संस्थापक प्रदीप जंगम तथा सुयोग बोरकर ने कार्यालय जाकर विकास पटेल को जन्मदिन की बधाई दी। विकास पाटिल की धर्मपत्नी नगरसेविका वंदना विकास पाटिल तथा दोनों पुत्रों स्वराज पाटिल तथा विराज पाटिल ने पाटिल परिवार की तरफ से शुभकामनाएं देने वाले समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। विकास पाटिल ने अपने जन्मदिन पर मीरा भायंदर के कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की।
0 Comments