जयप्रकाश सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना |Khabare Purvanchal

मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वैक्सीन पर दिए गए ताजे बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति ही भय और भ्रम पर टिकी हुई है। उनकी पार्टी ने हमेशा सामाजिक भय और अच्छी बातों पर भी भ्रम फैलाने का काम किया है। ज्ञातव्य है कि अखिलेश यादव ने पिछले बयान से यू टर्न लेते हुए कहा है कि वे अब भारत सरकार की वैक्सीन लगवाएंगे। पहले उन्होंने भाजपा की वैक्सीन कहते हुए वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया था। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव द्वारा सोमवार को वैक्सीन लगवाने के बाद आज अखिलेश यादव भी यू टर्न लेते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गए। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि यह वही अखिलेश यादव हैं, जिन्होंने स्कूल के बच्चों को मुफ्त में दिए जाने वाले सरकारी बस्तों तथा लैपटॉप पर अपने फोटो छपवाकर, शिक्षा में भी राजनीतिकरण करने का काम किया था।

Post a Comment

0 Comments