मलेरिया की रोकथाम हेतु मनपा स्वास्थ्यकर्मी जागरूक | Khabare Purvanchal

मुंबई : वृहन्मुंबई महानगर पालिका मुंबई जी/दक्षिण विभाग के अंतर्गत सासमीरा स्वास्थ्य केन्द्र के अधिकारियों,कर्मचारियों,स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में बुधवार दिनांक 16 जून 2021 मलेरिया रोकथाम के लिए विविध प्रबंध करते हुए भारी बारिश में सराहनीय कार्य किये।मुंबई में वर्षाऋतु प्रारंभ होने पर जगह- जगह पानी जमा हो जाता है,जिसके कारण मलेरिया,डेंगू के मच्छर अंडे देना शुरू कर देते है और एक सप्ताह पश्चात वही मच्छर बनकर मलेरिया,डेंगू जैसी भयानक बिमारी को बढाते हैं।उसकी रोकथाम हेतु सुबह सात बजे से बी डी डी चाल वर्ली मुंबई में जगह-जगह कचरे की सफाई, दवा का छिड़काव,संशयुक्त व्यक्ति के रक्त नमूने का संकलन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।उक्त कार्यक्रम एम ओ डाॅक्टर मीहिर,एम पी डब्लू तुलसी घोष,संनिरीक्षण अन्वेषक विनय कुमार शर्मा,तुषार शिंदे,पीसीओ जेओ विनय वैती के साथ सहायक कर्मचारी सभी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments