मुंबई: लाखों लोगों की आस्था का केंद्र रहे परम पूज्य भय्यूजी महाराज के तीसरे पुण्यस्मरण पर मुंबई में प्रार्थना का आयोजन किया गया। साकीनाका के गुरुकुल कोचिंग क्लासेस में आयोजित प्रार्थना सभा भय्यूजी महाराज को आदरांजलि अर्पित की गई।
आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा कि देश में जब जब सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में जटिल से जटिल समस्याओं को सुलझाने की बारी आई, तब भय्यूजी महाराज ने पहल कर उसे सुलझाया।
उनके द्वारा वृक्षारोपण, कुआं निर्माण,आश्रम शाला, गरीबों को शिष्यवृत्ति और जल संसाधन किए कामों से आज समाज लाभान्वित हो रहा है।राष्ट्रवादी पार्टी के नेता अरविंद तिवारी ने कहा कि गत कई वर्षों से उनका साथ एक पिता की तरह रहा और हमेशा उनसे मार्गदर्शन मिलता था। आज वे हमारे बीच सूक्ष्म रुप से है और हम सभीओं को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना हैं।राष्ट्रवादी कांग्रेस चांदिवली तालुका अध्यक्ष बाबू बत्तेली ने कहा कि ऐसे संत जो अच्छाईयों की मिसाल थी उनके पथ पर चलना ही सबका उद्देश्य होना चाहिए।इस मौके पर एड कैलास आगवने, रमेश चौरे, जगदीप अरोरा, संदीप सिंह, अजीज खान, रत्नाकर शेट्टी, शैलेश सिंह, फरीद खान, श्याम थापा, राहुल कोकने उपस्थित थे।
0 Comments