सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का महापालिका मुख्यालय पर धरना | Khabare Purvanchal

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगर पालिका मुंबई के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी 30 से 35 वर्ष सेवा करके सेवानिवृत्त हो चुके हैं और बहुत से कर्मचारियों का देहावसान (मृत्यु) भी हो गया है पर अभी तक उनको और उनके परिवार के संबंधियों को निवृत्ति वेतन (पेंशन),उपदान, भविष्य निर्वाह निधि,विशेष छुट्टियों की भरपाई का हिसाब महानगर पालिका को जो दे देना चाहिए था वह अभी तक नहीं दिया गया है। जिसके कारण कर्मचारी/संबंधी उससे वंचित हैं जिसके कारण उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।बहुत से कर्मचारी महानगर पालिका का चक्कर मारते-मारते निराश हो गये हैं,जिसकी संख्या लगभग 2500 से 3000 के आस-पास है। उक्त कर्मचारी म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के कार्यालय जाकर अपनी समस्याओं को बताते हुए बताया कि स्थानिक आस्थापना विभाग,मानव संसाधन विभाग के कार्यप्रणाली से हम सभी बहुत नाराज हैं।बहुत कर्मचारी भागदौड़ करते-करते अस्वस्थ चल रहे हैं, जिनके पास उपचार के लिए पैसा नहीं है।
उक्त कर्मचारियों की समस्या को सुनने के पश्चात म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई सेवानिवृत्ति कर्मचारियों/संबंधियों को लेकर हजारों की संख्या में आस्थापना विभाग,मानव संसाधन विभाग पर धरना-प्रदर्शन करेगें और देखेंगे कि उक्त विभाग किस पद्धति के अनुसार कार्य कर रही है कि अभी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्य अधूरे हैं।वहीं यह भी ज्ञात हुआ कि श्मशान भूमि पर 24-24 घंटे कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह 2016 से कर रहे हैं पर अभी तक उन्हें अतिकालीन भत्ता न देते हुए परेशान किया जा रहा है।कोविड-19 महामारी 2020 से प्रचंड रूप से मृत्यु हुई जिससे उन्हें लगातार अपनी ड्यूटी करनी पड रही है,जिसके कारण वे अपने घर लगातार तीन से चार दिन नहीं जा पाते।ऐसे विभागों में श्मशान भूमि, पंपीग, मीटर,पजवा और पानी खाता के कर्मचारी आते हैं, जिन्हें अनेक वर्षों से अतिकालीन काम का भत्ता नहीं दिया गया है।उक्त सभी विचारों की समस्या समाधान हेतु म्युनिसिपल मजदूर यूनियन मुंबई के नेतृत्व में कामगार,कर्मचारी और उनके कुटुंब सहित मंगलवार दिनांक 22 जून 2021 सुबह 11•30 बजे महापालिका मुख्यालय पर धरना देने वाले हैं।

Post a Comment

0 Comments