वर्मा साहित्य प्रचार मंच से विनय शर्मा दीप का हुआ एकल काव्यपाठ |Khabare Purvanchal

मुंबई : सामाजिक,सांस्कृतिक व साहित्यिक संस्था "वर्मा साहित्य मंच बुलन्दशहर" के पटल से शनिवार दिनांक 12 जून 2021 सायं 7 बजे से 7•45 मुंबई, ठाणे (महाराष्ट्र) के छंद,सवैया, गीतकार,पत्रकार विनय शर्मा "दीप" को फेसबुक पटल पर एकल काव्यपाठ करने का आमंत्रण मिला।उक्त एकल काव्यपाठ हेतु आदरणीय संस्थापक/संयोजक मास्टर रामजीलाल वर्मा सिंह,आदरणीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पाराशर, आदरणीय मुख्य सचिव नरेश ठाकुर और आदरणीय संरक्षक महेन्द्र भट्ट ने विनय शर्मा दीप को एकल काव्यपाठ हेतु आमंत्रित किया।पटल पर काव्यपाठ करते हुए दीप ने सभी को कोविड-19 से सुरक्षित रहने हेतु उपाय भी बताया और हजारों की संख्या में उपस्थित साहित्यकारों,श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कोविड-19 से डरे-सहमें जनमानस को संदेश के रूप में अपनी लेखनी से हौसला बढायें रखने का संदेश भी दिया।एकल काव्यपाठ के उपरांत वर्मा साहित्य मंच बुलन्दशहर के पदाधिकारियों द्वारा विनय शर्मा दीप को उच्च कोटि के सराहनीय,उत्कृष्ट एवं मनमोहक काव्यपाठ हेतु श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया।
दीप के काव्यपाठ मुक्तक के रूप में-
जगत में खौफ़ छाया है,हमें बेखौफ़ रहना है।
यहाँ अपने पराये हैं,यही कलयुग का रोना है।
मगर ना हारना हिम्मत से बाजी जीत लेंगे हम।
भरोसा गर खुदा के सामने,फिर क्या करोना है।।

Post a Comment

0 Comments