नई दिल्ली. दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शुक्रवार की दोपहर तेज आंधी के साथ बारिश ने दस्तक दी। दिल्ली में जहां एक तरफ तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से परेशानी भी हुई। दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में तेज धूलभरी आंधी आई। दिल्ली के मोती बाग इलाके में सड़कों पर पानी भरा दिखा तो तेज आंधी की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिरे दिखाई दिये। इससे यातायात में बाधाएं आईं। यात्रियों को बस स्टैंड के नीचे शरण लेनी पड़ी। दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से विमानों को भी डायवर्ट किया गया है।
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में 6 जून तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बाताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 5 जून तक दक्षिण अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों को छुता हुआ दक्षिण एवं मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ जाएगा।
बारिश के कारण शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।
आंधी के कारण जयपुर हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट शाम साढ़े पांच बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। 163 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरने की मंजूरी का उसे इंतजार है। दिल्ली में खराब मौसम के कारण काठमांडू-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया। उड़ान जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गई और वर्तमान में दिल्ली के लिए उड़ान भरने की मंजूरी का इंतजार कर रही है।
इसके पहले दक्षिण पश्चिम में दो दिन की देरी के बाद मॉनसून ने गुरुवार को केरल में दस्तक दी थी। केरल में मॉनसून का पहुंचने के साथ ही देश में बारिश का दौर शुरू हो गया है और आने वाले 12 घंटों के दौरान पूरे केरल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
Delhi | Trees uprooted near Windsor Place following heavy rain & strong winds pic.twitter.com/mPRSF0PiiT
— ANI (@ANI) June 4, 2021
एक दिन पहले यानि गुरुवार को मौसम विभाग ने बताया था कि, देश के विभिन्न इलाकों में मानसून का समय लगभग करीब आ गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया था कि दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई थी।
0 Comments