दहिसर में पानी में डूबे 72 घरों तक भाजपाइयों ने पहुंचाया अनाज | Khabare Purvanchal

 मुंबई: कोरोना की मार झेल रहे मुंबईवासियों के ऊपर भारी बरसात आफत बनकर आई। जगह जगह जल जमाव होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दहिसर विधानसभा के वार्ड क्रमांक एक में स्थित शिव शक्ति चाल में 4 फीट तक पानीं जमा हो गया।
 परिणामस्वरूप यहां रहने वाले लोगों को खाने पीने की विकट समस्या खड़ी हो गई। ऐसी हालत में उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक मनीषा चौधरी, उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ,उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री राम यादव तथा झोपड़पट्टी जनता मोर्चा की मुंबई सचिव रेखा यादव के नेतृत्व में कमलेश यादव ,सीताराम यादव ,माता प्रसाद सिंह सभयराज यादव, राकेश, सूरज पांडे ,गिरि जी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर 72 परिवारों को अनाज वितरित किया। आपदा में अपनों का साथ पाकर स्थानीय नागरिकों ने भाजपा को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments