मुंबई के प्रतिष्ठित लोगों ने आर एन सिंह से मिलकर दी शुभकामनाएं | Khabare Purvanchal

मुंबई: उत्तर भारतीय संघ, मुंबई अध्यक्ष व भाजपा विधायक आर. एन. सिंह का कुशलक्षेम पूछने के लिए बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों ने उनके पवई स्थित आवास पर सदिच्छा भेंट की। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता आर. यू. सिंह, मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह, मुंबई कांग्रेस लीगल सेल के संयोजक एडवोकेट आर. पी. पांडे, भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित, भारत मर्चेंट चेंबर के ट्रस्टी राजीव सिंघल, मनराज प्रतिष्ठान के अध्यक्ष उद्योगपति मनोज नाथानी, समाजसेवी आर. ए. सिंह, समाजसेवी कृपाशंकर पाठक, समाजसेवी मिथिलेश सिंह, डीआरवी न्यूज के एडिटर इन चीफ सय्यद सलमान, दैनिक भास्कर के मुंबई ब्यूरो चीफ विजय सिंह कौशिक, अमर उजाला के मुंबई ब्यूरो चीफ सुरेंद्र मिश्रा, नवभारत टाइम्स के विशेष संवाददाता राजकुमार सिंह, हमारा महानगर के स्थानीय संपादक आदित्य दुबे व अन्य का समावेश रहा। इस सदिच्छा भेंट के दौरान राज्य की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चर्चा हुई।
मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रभारी व मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह को मुंबई भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष आर. एन. सिंह ने उनका सत्कार किया और बधाई दी। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के विशेष ट्रस्टी संतोष सिंह व उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments