मुंबई: मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीयों से भाजपा के परंपरागत भावनात्मक तथा सामाजिक रिश्तो को मजबूत करने की दिशा में मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री मंगलप्रभात लोढा जी के मार्गदर्शन में मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा आने वाले समय में मुंबई के विभिन्न स्थानों पर 1000 चौपालों का आयोजन कर रही है। भाजपा नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के उपस्थिति में पिछले महीने कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की जा चुकी है। चौपाल का यह कार्यक्रम दिंडोशी विधानसभा में पूर्व विधायक राजहंस सिंह के नेतृत्व में किया जा चुका है।
कोरोना महामारी की दुसरी लहर व बारिश के अवरोध के चलते चौपाल के अगले कार्यक्रमों को रोकना पड़ गया था। भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश की रफ्तार कम होते ही अगले कुछ दिनों में चौपाल एक बार फिर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार रफ्तार पकड़ेगी, उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के साथ भारतीय जनता पार्टी के परंपरागत भावनात्मक रिश्तो को मजबूत करने वाले चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दोपहर में लाई चुरा तो रात में बाटी चोखा का आनंद भी उठाने का अवसर भी मिलेगा। चौपाल के कार्यक्रमों के नियोजन को लेकर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मुंबई उपाध्यक्ष व प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह मुंबई झोपड़पट्टी सेल के अध्यक्ष आर डी यादव और महामंत्री सुरेश पाल उपस्थित रहे। बैठक में तय हुआ विद्या जयप्रकाश ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल, एड जे पी मिश्रा,संजय उपाध्याय, अमरजीत जी , आर यू सिंह,संजय पांडे विनोद मिश्रा समेत सभी वरिष्ठ उत्तर भारतीय नेताओं के सहयोग से चौपाल कार्यक्रमों को प्रत्येक उत्तर भारतीय तक पहुंचाने पर बल दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी श्री आचार्य पवन त्रिपाठी जी व उ भा मोर्चा अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में होगा।
0 Comments