भाजपा पदाधिकारियो ने दी पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की शुभकामनाएं | Khabare Purvanchal

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में श्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका कार्यकाल शानदार रहा। 
फडणवीस जी आम लोगों से जुड़े हुए लोकप्रिय नेता है। मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि श्री देवेंद्र फडणवीस एक कुशल वक्ता होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े हुए नेता है। उनकी छवि एक ईमानदार और जन समर्पित नेता की है।उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने देवेंद्र फडणवीस को प्रतिभाशाली व्यक्तित्व का धनी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बाद देवेंद्र फडणवीस जी एक सशक्त विरोधी पक्ष नेता की भूमिका अदा कर रहे हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के महामंत्री राम यादव ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस में कुशल नेतृत्व क्षमता तथा सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का कौशल है। भाजपा झोपड़पट्टी जनता परिषद ,मुंबई की सचिव रेखा यादव ने कहा कि फडणवीस जी का पुनः मुख्यमंत्री बनना तय है। उनके अंदर काबिलियत के साथ-साथ इंसानियत भी है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments