भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर मुंबई में याद किए गए। चंद्रशेखर जी के कार्यों के साथ उनके शानदार व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। कुर्ला पश्चिम में मनराज प्रतिष्ठान के मुख्यालय में चंद्रशेखर एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 14 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष फैयाज खान ने उनकी स्मृतियों पर प्रकाश डालते हुए उनकी याद में गठित संस्था के कार्यों की जानकारी दी। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने उन्हें एक अच्छा राजनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया।
भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जेपी आंदोलन से जुड़े चंद्रशेखर जी उस आंदोलन के अनुयायी थे। नितेश राजहंस सिंह ने कहा कि वे महान क्रांतिकारी नेता थे। वरिष्ठ पत्रकार सैयद सलमान ने कहा कि चंद्रशेखर जी सोशलिस्ट विचारधारा के थे और बिखरे समाज को एकत्र करने काम किया। मनराज प्रतिष्ठान के अध्यक्ष मनोज राजन नाथानी ने कहा कि चंद्रशेखर अब भी उतने ही लोकप्रिय हैं जितनी उनकी लोकप्रियता प्रधानमंत्री बनने के दौरान थी।इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, चंद्रकांत पवार, वेंकट बोदूल, राजा सालवी आदि मान्यवर उपस्थित थे।
0 Comments