समरस फाउंडेशन कार्यालय में मनाया गई गुरुपूर्णिमा | Khabare Purvanchal

मुंबई: महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के बोरीवली पूर्व स्थित कार्यालय में आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर संस्था के कार्याध्यक्ष तथा प्रख्यात कथावाचक आचार्य धर्मेंद्र मिश्र का आशीर्वाद लेकर गुरुपूर्णिमा मनाई गई। आचार्य धर्मेंद्र मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों की कल्याण की कामना की।
 संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने कहा कि गुरुपूर्णिमा के माध्यम से गुरुजनों का आशीर्वाद लेने की परंपरा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति और गतिशील बनाती है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, विशेष सलाहकार प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडे प्रभुजी, समाजसेवी गोविंद यादव , दिनेश मौर्या और संतोष विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments