मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभाग में पिछले 5 वर्षों से सराहनीय काम कर रहे शिक्षणाधिकारी महेश पालकर अंततः महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक पद पर प्रमोशन होकर पुणे स्थानांतरित हो गए। उनकी जगह पर सेकेंडरी विभाग के शिक्षणाधिकारी राजू आमिर तड़वी को नई जिम्मेदारी दी गई है।
5 वर्षों के शासनकाल में महेश पालकर ने मनपा प्राथमिक शिक्षण विभाग में व्यापक सुधार किए। शिक्षकों में पठन-पाठन के प्रति जोश भरा। उनकी परेशानियों को दूर किया। शिक्षकों की अनेक समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया। महापालिका के विद्यार्थियों की गुणवत्ता तथा परिणाम में सकारात्मक सुधार किया। कोरोना संक्रमण काल में उन्होंने जिस तरह कुशल नियोजन के साथ ऑनलाइन शिक्षण को प्रभावी बनाया, उसकी पूरे देश में सराहना की गई। राजू आमिर तड़वी अच्छे अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। आशा की जा रही है कि उनका कार्यकाल भी सराहनीय रहेगा।
0 Comments