सुप्रसिद्ध लेखिका सुमन सिंह राज्य स्तर पर हुई सम्मानित | Khabare Purvanchal

मुंबई । साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ मुंबई के अधीन सोनभद्र (उप्र) जिला इकाई की पदाधिकारी सुप्रसिद्ध कवियत्री, साहित्यिकार,लेखिका सुमन सिंह ईश्वर,गुरु,माता-पिता के आशीर्वाद,स्नेह के परिणामस्वरूप राज्य स्तर पर लेसन प्लान प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक वर्ग में तीन विषयों में क्रमशः (1) हिंदी ,(2) गणित और (3) सामाजिक अध्ययन में पाठ योजना का चयन जनपद-सोनभद्र में होने के उपरांत राज्य स्तर पर भी ये तीनों लेसन प्लान चयनित हुए।जिला सोनभद्र,ब्लाक-चोपन से हैट्रिक सफलता प्राप्त हुई और अपने जनपद एवं ब्लाक को गौरवान्वित कर पायी हैं।
सुमन सिंह एक गृहणी के साथ-साथ सहायक अध्यापिका (उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली विकास खंड- चोपन,जनपद सोनभद्र,उत्तर प्रदेश) में कार्यरत होते हुए सुप्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री भी हैं।सुमन सिंह के उक्त सम्मान से सम्मानित होने पर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के सभी पदाधिकारियों व उनके शुभचिन्तकों ने शुभकामनायें व बधाईयाँ दी है।यह खबर राष्ट्रीय नव साहित्य कुंभ के मीडिया प्रभारी कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप ने दी।

Post a Comment

0 Comments