मुंबई। मैराथन दौड़ में भाग लेना तथा विजई होना लंबी रेस के धावकों का सुनहरा सपना होता है। ऐसे में सभी धावकों को अच्छे कोच की आवश्यकता होती है। पिछले 10 वर्षों से मैराथन व फिटनेस कोच की प्रभावशाली तथा लोकप्रिय भूमिका में नजर आ रहे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण उपाध्याय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धावकों को तैयार करने का काम कर रहे हैं। पिछले डेढ़ वर्षों वर्षों में कोरोना संक्रमण के चलते, मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतियोगी अपनी एक्सरसाइज पर सही ढंग से ध्यान नहीं दे पाए हैं।
ऐसे धावकों के लिए प्रवीण उपाध्याय ने खास टिप्स तैयार किए हैं। प्रवीण के अनुसार ऐसे धावकों को सबसे पहले अपने शरीर को warm-up aur स्टिचिंग कर, करने के बाद दौड़ को शुरू करनी चाहिए। घड़ी के अनुसार अपने हार्टबीट को समय-समय पर चेक करते रहें। हार्टबीट ज्यादा बढ़ने पर आराम करें और उसके बाद ही दौड़ चालू करें। प्रवीण बताते हैं कि लॉकडाउन खत्म होते ही अनेक उत्साही युवकों बहुत तेजी के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए। अचानक ओवरलोडिंग ट्रेनिंग नुकसानदेह हो सकता है। प्रवीण IAAF (International Association of Athletics Federations)
एथलेटिक्स के 10 सालों से कोच हैं।
0 Comments