मंत्रालय में शराब की बोतलों का मिलना आश्चर्यजनक : सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे हैं कई सवाल | Khabare Purvanchal

मुंबई: राज्य का पूरा प्रशासन मंत्रालय द्वारा चलाया जाता है. शराब की बोतलें उसी जगह मिली हैं, जहां से राज्य में अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाते हैं. त्रिमूर्ति की मूर्ति के पीछे शराब की ये खाली बोतलें मिली हैं। मंत्रालय में सवाल उठ रहे हैं कि बोतलें कहां से आई और इनका मालिक कौन है।
कहा जाता है कि मंत्रालय में मिली बोतलें इलाके में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा लाई गई हैं। हालांकि यह सवाल खड़ा हो गया है कि मंत्रालय की कड़ी सुरक्षा जांच के बावजूद कर्मचारी बोतल को अंदर कैसे लाए।

यह भी कहा जा रहा है कि अगर मंत्रालय में कड़ी सुरक्षा के बीच बोतलें आ सकती हैं, तो मंत्रालय की सुरक्षा खतरे में है, यहां के पुलिस कर्मी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं

Post a Comment

0 Comments