स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष पर किन्नर समाज का नशामुक्त भारत का नारा मुंबई में | Khabare Purvanchal

मुंबई । शनिवार 14 अगस्त 2021 अपरान्ह सवा तीन बजे सी एस एम टी, के समीप बस डिपो में महाराष्ट्र के किन्नर समाज द्वारा नशामुक्त भारत संकल्प का नारा बुलंद किया जाने वाला है
किन्नर समाज के अनुसार भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, जिसे अमृत महोत्सव के वर्ष की तरह मनाना है। भारत के नागरिकों के स्वस्थ एवं निरोगी रहने हेतु उनका नशा एवं किसी भी व्यसन से मुक्त होना आवश्यक है। किन्नर समाज इसके लिए 'व्यसन मुक्त भारत के अभियान का शुभारंभ स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर 'नशा मुक्त भारत संकल्प का नारा, समाज के विभिन्न लोगों का वेश भूषा धारण कर करने वाला है। नशाबंदी मंडल की महासचिव- वर्षा विद्या विलास एवं संस्था की अध्यक्षा किन्नर माँ संस्था की अध्यक्षा सलमा खान ने उक्त अवसर पर सहभाग लेने हेतु मुंबई वासियों से अपील की है।

Post a Comment

0 Comments