शिक्षा से ही विकास के दरवाजे खुलते हैं : परमहंस चौबे | Khabare Purvanchal

मुंबई। मुंबई प्रवास पर आए पं. रामसूरत इंटरमीडिएट कालेज के प्रबंधक व ग्रामसभा रूपचंदपुर, वाराणसी के ग्राम प्रधान परमहंस चौबे ने कहा कि शिक्षा वह चाबी है, जिससे विकास के हर दरवाजे खुलते हैं।
सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ, मुंबई की ओर से अंधेरी ( पू.) के अंबेवाड़ी स्थित संस्था कार्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि परमहंस चौबे शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालकर कहा कि जब तक देश के बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक देश और समाज का चौतरफा विकास नहीं होगा। 
कहने का मतलब शिक्षा ही एक ऐसी चाबी है,जिससे विकास के हर दरवाजे खोले जा सकते हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों का आह्वान किया कि आप लोग भूखे रहें, फिर भी अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दें। जिससे अपने राष्ट्र और समाज का चौतरफा विकास हो सके।
इस अवसर पर नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ के अध्यक्ष टीएन दुबे,
समाजसेवी रामा चौबे, संस्था के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, पत्रकार शीतला प्रसाद सरोज, विजय पाण्डेय, अजय मिश्रा, पवन कुमार दुबे, शैलेश रोहिदास, गुरजस यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments