भायंदर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नगरसेवक मदन उदित नारायण सिंह ने रेलवे विभाग से रेल यात्रियों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए 15 अगस्त से मीरा भायंदर पूर्व के सभी प्रवेश द्वारों को खोलने की मांग की है। मदन सिंह ने भायंदर स्टेशन के अधीक्षक विजय जाधव तथा रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी विनायक शिंदे को ज्ञापन देकर भायंदर पूर्व के अन्य प्रवेश द्वारों तथा टिकट घर को खोलने की मांग की है। ज्ञापन देते समय वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार राजेश उपाध्याय, ऋषि सिंह ,दीपक जैन उपस्थित रहे।
मदन सिंह के अनुसार सिर्फ एक प्रवेश द्वार तथा एक टिकट काउंटर खुले होने के चलते न सिर्फ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रवेश द्वार पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त से वैक्सीन की डबल डोज लेने वालों को भी यात्रा की इजाजत दी गई है। ऐसे में भीड़ का और बढ़ना तय माना जा रहा है। रेलवे विभाग ने मदन सिंह की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।
0 Comments