राघवेंद्र सेवा मंच की जिला पालघर महिला कमेटी को किया गया बहाल | Khabare Purvanchal

नालासोपारा । राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने मंच के केंद्रिय कार्यालय मंसूरी अपार्टमेंट सन्तोषभुवन नालासोपारा पूर्व में दिनाँक 14 अगस्त 2021दिन शनिवार को राघवेंद्र सेवा मंच जिला पालघर महिला मंडल कमेंटी को तत्काल प्रभाव से बहाल करते हुए श्रीमती सरोज तिवारी को पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त किया उनके साथ मे जिला महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती ज्ञानति मिश्र महासचिव श्रीमती पूजाराज सिंह कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पाण्डेय सलाहकार श्रीमती उषा तिवारी श्रीमती शुशीला राय तथा श्रीमती पूजा पाण्डे को जिले का सदस्य नियुक्त किया गया तथा साथ ही मंच की अवहेलना करने वाले व निष्क्रिय महिला पदाधिकारीयो को बहाल नही किया गया है बतादे कि किसी अपरिहार्य कारण बस राघवेंद्र सेवा मंच की जिला तालुका महिला कमेटी दिनाँक 11 अप्रैल 2021 को केंद्रिय कमेटी के संसूती पर भंग कर दी गयी थी 
उसके बाद से लगातार जिला महिला पदाधिकारियों के निवेदन पर जिले की यह कमेटी राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय प्रमुख मार्गदर्शक डॉ राधेश्याम तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल  राष्ट्रीय महासचिव दीनानाथ दुबे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनय दुबे राष्ट्रीय प्रचार मंत्री जय प्रकाश तिवारी राष्ट्रीय सदस्य नागेन्द्र मिश्र राष्ट्रीय सदस्य रत्नाकर मिश्र के संसूती पर बहाल की गई वही मंच प्रमुख सुरेन्द्र कुमार मिश्र ने उपस्थित सभी महिला एवं पुरूष पदाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि मंच के पदाधिकारी हिंदुत्व के लिए सनातन धर्म के सभी धार्मिक व सामाजिक कार्य के निमंत्रण को स्वीकार कर जा सकते है और आ सकते है लेकिन किसी भी सामाजिक संगठन का पदाधिकारी अथवा सदस्यता ग्रहण नही कर सकते यदि किये तो उसी दिन से राघवेंद्र सेवा मंच का पद व सदस्यता समाप्त मानी जायेगी यह ध्यान में रखते हुए मंच के पदाधिकारी धर्म हित समाज हित तथा मंच के उद्देश्य को साथ में लेकर कार्य करेंगे ताकि मंच के विचारधारा पर कोई प्रतिकूल असर न पड़ सके ऐसी जानकारी राघवेंद्र सेवा मंच,,राष्ट्रीय महासचिव,, दीनानाथ दुबे ने दी।

Post a Comment

0 Comments