नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ का झंडावंदन, अंधेरी में हुआ कार्यक्रम | Khabare Purvanchal

मुंबई। सामाजिक संस्था नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर अंधेरी ( पूर्व ) के अंबेवाडी स्थित संस्था कार्यालय पर झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा, मुंबई उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी व समाजसेवी गणेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से झंडावंदन कर स्वतंत्रता दिवस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में एड. अशोक मिश्रा, संस्था अध्यक्ष टीएन दुबे, दिनेश प्रताप सिंह, रविशंकर दुबे, डॉ. ओएस मिश्रा, डॉ. उमेश गुप्ता, डॉ. शिवश्याम तिवारी, विकास तिवारी, डॉ. स्वामीनाथ शर्मा, संतोष दुबे, प्रशांत दुबे, प्रशांत चारी, मनोज दुबे, रंगनाथ दुबे, तुषार पारिख, मनीष त्रिपाठी, कलेक्टर पाण्डेय, रज्जाक विलखिया, नागप्पा बुगप्पा जोगेनूर, संजय जाधव, राम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments