निजी स्कूलों के 2000 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
मुंबई। मुम्बई महानगरपालिका शिक्षक शिक्षकेतर सेना ने विगत 10 वर्षों की लड़ाई के बाद प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों के लिए तथा उनके कर्मचारियों के लिए आखिरकार परिपत्रक जारी कराया। लगभग 10 वर्ष की लंबी लड़ाई के बाद प्राइवेट प्राइमरी स्कूल के कर्मचारियों को वरिष्ठ वेतन श्रेणी, कालबद्ध पदोन्नति, महिला कर्मचारियों को 180 दिन की प्रसूती रजा को आखिरकार मुंबई महानगरपालिका ने मंजूरी दे दी।
इसका फायदा उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी नियुक्ति 5 मई 2008 से पूर्व शिक्षण सेवक के रूप में तथा शिक्षकेतर कर्मचारी जिन्होंने एक निश्चित मानधन पर 3 साल कार्य किया है उनकी वह सेवा वरिष्ठ वेतन श्रेणी के लिए, कालबद्ध पदोन्नति के लिए तथा पेंशन के लिए उनकी सेवा ग्राहय होगी। परिपत्रक के निकलने से कम से कम 2000 कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। इस कार्य को अंतिम रूप देने के लिए मुंबई महानगरपालिका के शिक्षण अधिकारी राजू अमीर तड़वी , उपशिक्षणाधिकारी कीर्तिवर्धन किरतकुडवे, अधीक्षक किसन केंकरे, मुख्य क्लर्क विट्ठल साखरे, लेखा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उप प्रमुख लेखापाल राजेंद्र पवार, वरिष्ठ लेखा पर्यवेक्षक सुरेश महांगरे साहेब को विशेष योगदान के लिए शिक्षक यूनियन नेआभार माना है। इस परिपत्रक को पारित कराने में मुंबई महानगरपालिका शिक्षक शिक्षकेतर सेना के समस्त पदाधिकारी प्रमुख सलाहकार मंगेश सातमकर , अध्यक्ष के. पी. नाईक, प्रमुख सरचिटणीस प्रकाश चव्हाण, सरचिटणीस राजेंद्र घाडगे, विट्ठल वालुंज , उमाकांत जगताप समन्वयक प्रदीप भोईर, कोषाध्यक्ष विवेक गावडे, हिंदी विभाग समन्वयक दिनेश चंद्र शर्मा, महिला विभाग मुंबई पश्चिम अध्यक्ष अजीता लाड, मुंबई उपनगर प्रमुख श्
यास्मीन शेख, मुंबई शहर प्रमुख नूतन ठाकुर तथा मुंबई महानगरपालिका शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी यूनियन के समस्त पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
0 Comments