मुंबई। महाराष्ट्र में जहां भगवान गणेश की घर घर में पूजा आराधना की जा रही है, वहीं सात समुंदर पार अमेरिका में भी भारतीय पूरी श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की पूजा में लगे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अमेरिका के बोस्टन शहर से आई है। भारतीय परिवार संजय सिंह ने अपने घर में 5 दिनों तक गणपति बप्पा–गौरी गणेश की स्थापना की।
बिल गेट्स की कंपनी–माइक्रोसॉफ्ट में इंजीनियर के रूप में कार्यरत संजय सिंह की पत्नी शिखा सिंह भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करती हैं ,जबकि पुत्र शशांक सिंह अभी पढ़ रहा है। शिखा संजय सिंह के बड़े भाई, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार पिछले 15 वर्षों से घर में गणपति बप्पा की स्थापना करता आ रहा है। आसपास रहने वाले काफी संख्या में भारतीय नियमित रूप से गणपति बप्पा की आरती में सम्मिलित होते रहे हैं। संजय सिंह की पढ़ाई लिखाई मुलुंड में हुई है। उनका परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लंभुआ, सुल्तानपुर का रहने वाला है।
0 Comments