मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नव भारत मेला का आयोजन


मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आज मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ किया गया, जो 7 ऑक्टोबर 2021 तक चलेगा। महाराष्ट्र विधान सभा विरोधी पक्ष नेता  देवेन्द्र फड़णवीस तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष व विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा के मार्गदर्शन एवं मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष  तेजिंदर सिंग तिवाना के नेतृत्व में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये है।आज मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विधानपरिषद विरोधी पक्ष नेता  प्रवीण दरेकर, राष्ट्रीय भारतीय जनता युवा मोर्चा सचिव गौरव गौतम, मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना, भारतीय जनता युवा मोर्चा मुंबई उपाध्यक्ष अर्जुन मेघे की उपस्थिति में मुंबई के वरली में नव भारत मेला का शुभारंभ किया गया। इस मेला का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को दर्शाती प्रदर्शनी है, जिसमें उनके जीवन तथा कार्यों की झलक देखनों को मिलती है। तीन दिवसीय इस मेले में प्रदर्शनी के अतिरिक्त रंगोली प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments